फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress meeting in Mainpuri

मैनपुरी में चुनाव जीतने को बूथ कमेटी गठित होना जरूरी

Mon, 25 Jan 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
congress meeting in Mainpuri
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा चुनाव जीतने के लिए बूथ कमेटी गठित होनी चाहिए। पुराने और निष्क्रिय कांग्रेसियों से मिलकर उनको सक्रिय करना होगा। देहात में न्याय पंचायत और शहर में वार्ड कमेटियों का गठन कर लिया जाए। पार्टी पदाधिकारी लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस अपनी दम पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। कार्यकर्ता अगर मन बना लें तो इस बार प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। जन समस्याओं के निराकरण के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंदोलन करें। अधिक से अधिक लोगों से लगातार संपर्क करें।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा जो पदाधिकारी प्रभारी बनाए गए हैं। वह अपने क्षेत्र में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। पदाधिकारी किसानों की समस्याओं से जुड़कर किसानों का साथ दें। किसानों के हर आंदोलन में पहुंचकर अपना समर्थन दें। जिला प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने कहा भाजपा सरकार में युवा, महिला, बेरोजगार, किसान, कर्मचारी हर वर्ग के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कार्यकर्ताओं से वार्ता करने के बाद शहर और वार्ड कमेटी शीघ्र ही गठित होगी। धीरज श्रीवास्तव, गोपाल कुलश्रेष्ठ, शरद पचौरी, कृष्ण बहादुर उपाध्याय, मुकेशबाबू शुक्ला, उमेश टिंगल, पूरनचंद चतुर्वेदी, शरद कश्यप, ब्रजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed