फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress leaders will protests against CAA during BJP Rally in agra

CAA: भाजपा की रैली के विरोध में कांग्रेस ने किया बड़ा एलान, युवा नेता नदीम नूर नजरबंद

Thu, 23 Jan 2020 04:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
congress leaders will protests against CAA during BJP Rally in agra
पुलिस ने कांग्रेस के युवा नेता को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
आगरा में वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली में काले झंडे दिखाने और काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध करने का एलान किया है। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एलान करने वाले कांग्रेस नेता को उनके घर में ही नजरबंद किया है। 
विज्ञापन


जगदीशपुरा स्थित मंदिर में बुधवार को आयोजित बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सीएए के समर्थन में होने वाली रैली का कांग्रेसजन विरोध करेंगे। जब जिला प्रशासन धारा 144 का हवाला देकर किसी प्रदर्शन या रैली की अनुमति नहीं दे रहा है तो भाजपा की रैली कैसे की जा रही है। 
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी नदीम नूर ने कहा कि सीएए का हर सांप्रदायिक सद्भाव में यकीन रखने वाला व्यक्ति विरोध कर रहा है। यह कानून देश के बुनियादी ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि समिति से जुड़े लोग कोठी मीना बाजार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। काले झंडे और गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। विरोध के एलान पर बृहस्पतिवार सुबह ही पुलिस ने कांग्रेस के युवात नेता नदीम नूर के घर पहुंच गई और उनके नजरबंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध की आशंका पर रही कड़ी सुरक्षा

congress leaders will protests against CAA during BJP Rally in agra
रैली स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संधोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं नागरिकता कानून के विरोध की आशंका पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बुधवार रात को ही पुलिस तैनात कर दी गई। 

बुधवार को एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की। पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने रैली स्थल को चेक किया। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed