फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Leader Priyanka Gandhi will campaign in Mathura on February 8

UP Election 2022: प्रियंका गांधी आठ फरवरी को आएंगी मथुरा, द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन कर मांगेंगी वोट

Fri, 04 Feb 2022 12:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 12:21 AM IST
सार

मथुरा विधानसभा समेत जिले की सभी पांचों सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में राजनीतिक दल जोर-शोर में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रियंका गांधी मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगी। 

विज्ञापन
Congress Leader Priyanka Gandhi will campaign in Mathura on February 8
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी मथुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप माथुर के पक्ष में वोट मांगने के लिए आठ फरवरी को मथुरा आएंगी। वह सबसे पहले यमुना नदी के प्राचीन घाट पर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह चुनाव प्रचार करेंगी।

विज्ञापन


मथुरा विधानसभा सीट से पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधायक प्रदीप माथुर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आठ फरवरी को प्रियंका गांधी आएंगी। वह पहले यमुना पूजन किया जाएगा। इसके बाद द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी। यहां से वह पैदल वोट मांगती हुए होलीगेट तक आएंगी। होटल ड्यूक पैलेस जाएंगी, जहां पर  चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप सभा को संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, छह फरवरी को प्रदीप माथुर के लिए वोट मांगने के लिए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा तथा आचार्य प्रमोद कृष्णम भी आएंगे। घर-घर पहुंचकर वोट मांगे जाएंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा और महानगर अध्यक्ष पंडित मदनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed