फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Leader Priyanka Gandhi road shows in Agra and Mathura today

UP Chunav 2022: आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, आगरा-मथुरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो

Tue, 08 Feb 2022 09:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 09:59 AM IST
सार

आगरा और मथुरा में पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। जिसके बाद जनसंपर्क और प्रचार पर पाबंदी होगी। बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 10 फरवरी सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 

विज्ञापन
Congress Leader Priyanka Gandhi road shows in Agra and Mathura today
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा और मथुरा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता ब्रज के मतदाताओं को अपने भाषणों से रिझाने का प्रयास करेंगे। आगरा और मथुरा में कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। आगरा में रालोद मुखिया जयंत चौधरी अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन

मथुरा में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार करेंगी। वह करीब दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगी। इसके बाद मथुरा में आकाशवाणी केंद्र से चुनाव प्रचार आरंभ करेंगे। वहां से वह वृंदावन गेट, चौक बाजार होते हुए विश्राम घाट पहुंचेंगी। विश्राम घाट पर वह यमुना पूजन करेंगी। जहां से वह खुली गाड़ी में रोड शो करते हुए होली गेट पहुंचेंगी। डीग गेट पर रोड शोम को समापन होगा। 

विज्ञापन

आगरा में भी कांग्रेस महासचिव मांगेंगी वोट 

मथुरा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगरा के खेरागढ़ में रोड शो करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि प्रियंका गांधी दोपहर दो बजे मंडी समिति पहुंचेंगी। यहां से कार द्वारा खेरागढ़ मुख्य बाजार तक रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार के समर्थन में वोट मांगेंगी। तकरीबन तीन किलोमीटर तक लोगों से जनसंपर्क करने के बाद वह रवाना हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कागारौल में जयंत चौधरी की जनसभा 

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार को आगरा के खेरागढ़ विधानसभा के कागारौल में जनसभा को संबोधित करेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष नरेंद्र बघेल और प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष हेलीकाप्टर से सभा स्थल पर पहुंचेंगे और सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी रौतान सिंह के लिए वोट मांगेंगे।

शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

आगरा में रपहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। जिसके बाद जनसंपर्क और प्रचार पर पाबंदी होगी। आगरा में नौ फरवरी सुबह 10 बजे पांच स्थलों से नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3911 बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 10 फरवरी सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक जिले में मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed