{"_id":"620d01c765800b7b3043a5b9","slug":"congress-leader-pramod-krishnam-says-politics-of-casteism-and-hatred-is-threat-to-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: कासगंज में बोले कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम- जातिवाद और नफरत की राजनीति देश के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: कासगंज में बोले कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम- जातिवाद और नफरत की राजनीति देश के लिए खतरा
Wed, 16 Feb 2022 07:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 07:23 PM IST
सार
कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कासगंज में जनसभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज ने बुधवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज देश में जातिवाद और नफरत की राजनीति का दौर चल रहा है। जो देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। एक समय आएगा जब देश में हिंदू मुसलमान तो बचेगा, लेकिन देशभक्त हिंदुस्तानी नहीं बचेगा।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शहर के बाहर पत्थर मैदान पर कासगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पांडेय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की दास्तां से देश को आजाद कराने के लिए सुभाष चंद्र बोस ने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि यह देश बंगालियों का होना चाहिए।
विज्ञापन
क्रांतिकारियों का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि भगत सिंह मात्र 23 साल की आयु में देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए, लेकिन उन्होंने भी कभी नहीं चाहा कि यह देश केवल सिखों का होना चाहिए। इसी तरह चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान सहित तमाम देश भक्तों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी, लेकिन कभी नहीं चाहा कि यह देश उनके पंथ या मजहब का हो।
विज्ञापन
इन सभी के दिलों में हिंदुस्तान बसता था। ये सभी चाहते थे कि यह देश प्रत्येक हिंदुस्तानी का हो, लेकिन आज सोच बदल गई है। उन्होंने विपक्षी दलों पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया तो भाजपा पर धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश भगवान राम, कृष्ण, भगवान वराह, अमीर खुसरो की जन्म स्थली है। हम महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी की संतानें हैं। हमें खतरा है तो जाति और धर्म के आधार पर होने वाली राजनीति से है।