फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress leader jumped into Chambal river due to non-operation of motorboat

Agra News: मोटरबोट संचालन न होने पर कांग्रेस नेता ने चंबल नदी में लगाई छलांग

Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Congress leader jumped into Chambal river due to non-operation of motorboat
मोटर बोट संचालन न होने पर कांग्रेस नेता ने चंबल में कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास
पिनाहट। चंबल नदी के उसैथ घाट पर मोटरबोट संचालन न होने से आक्रोशित मध्य प्रदेश की तहसील अम्बाह ब्लॉक महुआ के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेरा तोमर ने बृहस्पतिवार को चंबल नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला। करीब दो सप्ताह पूर्व कैंजरा घाट पर मोटरबोट में तकनीकी खराबी आने के बाद मोटरबोट बह गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश प्रशासन ने मोटरबोट संचालन पर रोक लगा दी थी। वहीं, पिनाहट के उसैथ घाट पर भी महुआ थाना पुलिस ने मोटरबोट का संचालन रोक दिया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आगरा पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मोटरबोट संचालन की अनुमति दिए जाने के बावजूद मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से मोटरबोट का संचालन नहीं होने दिया जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के करीब 150 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग नदी पार कर अपने घरों तक नहीं पहुंच सके। मोटरबोट संचालन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता शेरा तोमर उसैथ घाट पहुंचे। संचालन शुरू नहीं होने पर उन्होंने आक्रोश जताते हुए चंबल नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

हंगामे के बाद भी शुरू नहीं हुआ संचालन, वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता के विरोध और हंगामे के बावजूद शाम तक मोटरबोट का संचालन शुरू नहीं हो सका। इसके चलते रक्षाबंधन पर अपने घरों को लौट रही कई महिलाओं और अन्य यात्रियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed