{"_id":"6af5fddf69bf9061ed028072","slug":"congress-holds-protest-at-collectorate-alongside-workers-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: श्रमिकों के साथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, जिलाधिकारी के नाम साैंपा ज्ञापन; प्रशासन से ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: श्रमिकों के साथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, जिलाधिकारी के नाम साैंपा ज्ञापन; प्रशासन से ये मांग
Thu, 12 Nov 2026 11:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:33 PM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में महानगर कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षाकर्मियों और जूता फैक्टरी मजदूरों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की।
एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि शहर में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आठ की जगह 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है लेकिन पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।
हक मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्रशासन विशेष जांच दल बनाकर अस्पतालों व फैक्टरियों के निरीक्षण, ओवरटाइम भुगतान और पीएफ-ईएसआई खाते खुलवाए। प्रदर्शन में बुरहान शमशी, अनुज शर्मा, डॉ. मधुरिमा शर्मा, लक्ष्मीनारायण सिंह, मनोज जैन, याकूब शेख, गीता सिंह, प्रमोद कुमारी आदि की मौजूदगी रही।