फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress declares Mamta Rajput as candidate from Bhogaon assembly constituency of Mainpuri

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने मैनपुरी के भोगांव से ममता राजपूत को दिया टिकट, चार में से तीन सीटों पर महिला प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
सार

कांग्रेस ने मैनपुरी जिले के भोगांव विधानसभा क्षेत्र से ममता राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस मैनपुरी सदर और करहल विधानसभा क्षेत्र से पहले ही दो महिलाओं को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जिले में आधी आबादी के सहारे कांग्रेस ने चुनाव जीतने की कवायद की है। 

विज्ञापन
Congress declares Mamta Rajput as candidate from Bhogaon assembly constituency of Mainpuri
कांग्रेस प्रत्याशी ममता राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने मैनपुरी जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं पर ही दांव लगाया है। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी ममता राजपूत को भोगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। जबकि मैनपुरी तहसील सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य तथा करहल विधानसभा क्षेत्र से ज्ञानवती यादव को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। किशनी विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित से कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 

विज्ञापन


विधानसभा के लिए हुए चुनावों में पहले भी कांग्रेस महिला प्रत्याशियों पर दांव लगा चुकी है। हालांकि कांग्रेस की टिकट पर आज तक कोई भी महिला प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सकी है। कांग्रेस पदाधिकारियों की मानें तो कांग्रेस ने पहली बार चार में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाकर महिलाओं के बीच संदेश देने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


एमए पास हैं ममता
शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी ममता राजपूत एमए पास हैं। वर्ष 2012 से कांग्रेस से जुड़ी ममता राजपूत महिला कांग्रेस जिला कमेटी में उपाध्यक्ष, महासचिव रही हैं। वर्तमान में वह महिला कांग्रेस कमेटी आगरा जोन की अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कांग्रेस ने अपनी प्रतिज्ञा के आधार पर महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए हैं। जिले में चार में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने महिला दावेदारों पर ही भरोसा जताया है। आधी आबादी को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस शुरू से संघर्ष कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed