फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress candidates will be announced next month

कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा अगले माह होगी

Sat, 02 Jul 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 02 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Congress candidates will be announced next month
रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पांच जुलाई तक सूची भेजने के निर्देश दिए - फोटो : file photo
कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व अगस्त के पहले सप्ताह में विधानसभा की 150 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा। इनमें आगरा जिले के तीन से चार उम्मीदवार भी शामिल होंगे। जिला इकाई की ओर से आगरा की नौ विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची तैयार है।
विज्ञापन

कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हर जिले से जिलाध्यक्षों को प्रत्याशियों की सूची पांच जुलाई तक भेजने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पार्टी ने आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए हैं। इनकी फाइनल सूची भेजी जा रही है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी होने वाली पहली सूची में आगरा के भी तीन से चार प्रत्याशी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने सर्वे करा लिया है। सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों के बदले जाने की संभावना बेहद कम रहेगी क्योंकि इस दफा पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि कोई भी प्रत्याशी थोपा नहीं जाएगा। सितंबर से प्रत्याशियों का प्रचार अभियान भी जोर-शोर से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed