फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आगरा मंडल में बंद का मिलाजुला असर, कांग्रेसियों ने निकाले जुलूस, प्रदर्शन

Mon, 10 Sep 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 10 Sep 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
congress bharat bandh on today in agra
कांग्रेस का बंद बेअसर - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में महंगाई और पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस के भारत बंद का असर मिलाजुला दिखाई दिया। बंद को लेकर आगरा, फिरोजाबाद और एटा-कासगंज में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन इन शहरों में ज्यादातर बाजार खुले हैं। वहीं मथुरा और मैनपुरी में मिलाजुला असर देखने को मिला। 

तस्वीरें: आगरा मंडल में बंद का मिलाजुला असर, कांग्रेसियों ने निकाले जुलूस, प्रदर्शन

congress bharat bandh on today in agra
कांग्रेस का बंद बेअसर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा सहित पार्टी नेताओं के नेतृत्व में शहर के अलग अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बाजार खुले हैं। आमदिनों की तरह चहल पहल है। कांग्रेस के बंद को राष्ट्रीय लोकदल और कम्युनिस्ट पार्टी ने भी समर्थन दिया है। 

तस्वीरें: आगरा मंडल में बंद का मिलाजुला असर, कांग्रेसियों ने निकाले जुलूस, प्रदर्शन

congress bharat bandh on today in agra
कांग्रेस का बंद बेअसर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में भी पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि और महंगाई के विरोध में भारत बंद को लेकर कांग्रेस ने जुलूस निकाला। कांग्रेस और रालोद के कार्यकर्ताओं ने होली गेट चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां दोपहर तक ज्यादातर बाजार बंद रहे। वहीं वृंदावन, नंदगांव, गोवर्धन में बंद का असर नहीं दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा मंडल में बंद का मिलाजुला असर, कांग्रेसियों ने निकाले जुलूस, प्रदर्शन

congress bharat bandh on today in agra
कांग्रेस का बंद बेअसर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बंद को लेकर कांग्रेस, बसपा और रालोद के लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पर बाजारों में इसका असर देखने को नहीं मिला है। पूरा बाजार खुला हुआ है। टूंडला में केंद्र सरकार के पुतला दहन के दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा मंडल में बंद का मिलाजुला असर, कांग्रेसियों ने निकाले जुलूस, प्रदर्शन

congress bharat bandh on today in agra
कांग्रेस का बंद बेअसर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के भारत बंद का असर मैनपुरी जिले में मिलाजुला है। बाजार में जुलूस निकालकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्यादातर दुकानें खुली हैं। कुछ दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जगह जगह पुलिस तैनात है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed