{"_id":"5e3eebee8ebc3ee5991be250","slug":"congres-will-fighr-for-election-mainpuri-news-agr428582076","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बूथ कमेटियों से जीतेंगे विधानसभा चुनाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बूथ कमेटियों से जीतेंगे विधानसभा चुनाव’
विज्ञापन
ृ8एमएनपी-05-कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में बोलते कांग्रेस नेता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कांग्रेस की पीसीसी सदस्य स्नेहलता ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधानसभा चुनाव से पूर्व जिला स्तर पर शहर और गांव की बूथ कमेटियां सक्रिय कर ली जाएं। पदाधिकारी अपनी सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं।
मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में पीसीसी सदस्य स्नेहलता ने कहा प्रदेश में किसान पूरी तरह तबाह होता जा रहा है। कांग्रेस किसान जन जागरण के माध्यम से उनकी आवाज उठाएगी। इस बार जनता भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। कांग्रेस के केंद्र और प्रदेश के शासन को लोग आज भी याद करते हैं। भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार धर्म के आधार पर बंटवारा कर रही है। थाने और तहसील भाजपा के नेता चला रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा है। बेरोजगारों को नौकरी देने केे लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारों के पास कोई योजना नहीं है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, मनोज शाक्य, मानसिंह शाक्य, भैयालाल गुप्ता, मनोज यादव, शैलू सक्सेना, धारम सिंह, सुरेश राठौर मौजूद रहे।
कांग्रेस का किसान जागरण अभियान शुरू
मैनुपरी। कांग्रेस का किसान जागरण अभियान शनिवार को शुरू हो गया। कांग्रेस की पीसीसी सदस्य स्नेहलता ने कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। फसल की लागत बहुत बढ़ चुकी है। धान की लागत 2200 रुपये है, जबकि समर्थन मूल्य 1750 रुपये है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 75000 करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया था। कांग्रेस शासन में मनरेगा योजना केे तहत कई गरीब परिवारों को रोजगार मिला है। अभियान के पहले दिन गांव जरामई में शिविर लगाकर किसानों से फार्म भरवाए गए। 132 किसानों से फार्म भरकर जमा किए। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड, मनोज शाक्य, किशन बहादुर उपाध्याय, अशोक कश्यप, उमेश टिंगल मौजूद रहे।