फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   conflict in agra over castism

बच्ची से बर्तन छू जाने पर आगरा में बवाल, पीआरवी के सिपाही को पीटा

Sat, 04 Nov 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 04 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
conflict in agra over castism
बव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना एत्माद्दौला के चीनी का रोजा में शुक्रवार शाम को एक बच्ची के बर्तन छूने को लेकर हुई मारपीट के बाद शनिवार को बवाल हो गया। वाल्मीकि और दिवाकर समाज के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट देखते-देखते पथराव में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन


इसमें 11 लोग घायल हो गए। पीआरवी के सिपाही के साथ भी लोगों ने मारपीट कर दी और उसका मोबाइल तोड़ दिया। बाद में थाने से फोर्स पहुंचा, तब कहीं जाकर बवाल शांत हो सका।
विज्ञापन


बताया गया है कि चीनी का रोजा निवासी सम्मान दिवाकर दूध बिक्री का काम करता है। शुक्रवार शाम को वह वाल्मीकि बस्ती में दूध देने गया था। तभी वाल्मीकि समाज की तीन साल की नेहा ने उसकी बाइक पर टंगा बर्तन छू दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सम्मान ने बच्ची को चांटा मार दिया। बच्ची ने अपने घर पर बताया। इस पर नेहा के घरवालों ने सम्मान के साथ मारपीट कर दी। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तब तो किसी तरह मामला शांत हो गया।

conflict in agra over castism
बवाल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह सम्मान घाट की ओर जा रहा था। दिवाकर समाज के लोगों का कहना है कि वाल्मीकि समाज के लोगों ने उसे घेर लिया। घर में घुसकर मारपीट की और पथराव किया तथा सामान तोड़ दिया। 

वहीं वाल्मीकि समाज ने मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में आधे घंटे तक पथराव हुआ। घटना की जानकारी पर पीआरवी पहुंची। सिपाही भानु प्रताप ने लोगों को रोका। लोगों के नहीं मानने पर वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। 

conflict in agra over castism
बवाल - फोटो : अमर उजाला
इस पर सिपाही के साथ मारपीट कर दी गई, उसके हाथ में डंडा मार दिया और मोबाइल तोड़ दिया। इसमें सिपाही घायल हो गया। सूचना पर थाने से पुलिस फोर्स पहुंच गई। इस पर बलवाई भाग खड़े हुए। 

इंस्पेक्टर एत्माद्दौला का कहना है कि एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। सिपाही अपनी ओर से तहरीर देने की बात कर रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed