{"_id":"59f9964a4f1c1bdb538ba3de","slug":"conflict-in-agra-bjp-over-ticket-distribution-in-municipality-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः टिकट बंटने से पहले भाजपा में लगने लगे ये आरोप, विरोध शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः टिकट बंटने से पहले भाजपा में लगने लगे ये आरोप, विरोध शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 01 Nov 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में भाजपा ने अभी पार्षद प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को हुई पार्टी की बैठक के बाद जो खबरें बाहर निकली हैं उनके मुताबिक शहर में कई वार्डों में पार्षद के टिकट को लेकर कार्यकर्ता भाई-भतीजावाद का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में कुछ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह से मिलकर असंतोष व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी में शुरू से ही पार्षद और मेयर का टिकट पाने के लिए लंबी कतार थी। मेयर पद पर करीब 58 आवेदन आए थे तो पार्षद के लिए 100 वार्डों में करीब 1086 आवेदन मिले थे। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने शहर में बैठक के दौरान स्पष्ट कहा था कि टिकट केवल कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे।
जिन लोगों ने आवेदन किया है उन्हीं के नाम पर विचार होगा। सूत्रों का कहना है कि पार्षद प्रत्याशियों का एलान बुधवार को कर दिया जाएगा लेकिन मंगलवार दोपहर में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद जो नाम बाहर आए हैं उन्हें लेकर नाराजगी है। वार्ड 94 में टिकट संघ के पदाधिकारी के पुत्र को दिए जाने हैं खबर है।

विधायक-सांसद के रिश्तेदार को टिकट
वार्ड 80 और 29 को लेकर भी विरोध के स्वर हैं। दरअसल यहां बताया जा रहा है कि 80 में एक विधायक के भतीजे का नाम है तो 29 में एक सांसद के रिश्तेदार का नाम आगे आ रहा है। विधायक के भतीजे के विषय में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने तो आवेदन तक नहीं किया था।
वार्ड 80 के कुछ कार्यकर्ता मंगलवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह भी मिले थे। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि नामों की घोषणा के बाद विरोधी और मुखर होंगे।
महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई है। सभी खबरें हवाई हैं। पार्टी कार्यकर्ता को ही टिकट देगी। जहां विरोध की बात आ रही है उन वार्डों में बड़े पैमाने पर आवेदन हुए हैं। नेतृत्व टिकट तय करेगा।