फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   confectioner threw boiling oil on six people in firozabad

फिरोजाबाद: नाश्ते के 40 रुपये को लेकर हुआ विवाद, हलवाई ने फेंका खौलता तेल, छह लोग झुलसे

Tue, 05 Apr 2022 12:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 12:31 AM IST
सार

फिरोजाबाद के गांव सोफीपुर में नाश्ते के 40 रुपये को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हलवाई ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कड़ाही में खौलता तेल फेंक दिया।  

विज्ञापन
confectioner threw boiling oil on six people in firozabad
एंबुलेंस में बैठे झुलसे हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव सोफीपुर में सोमवार को नाश्ते के 40 रुपये को लेकर हलवाई और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसी बीच हलवाई ने कड़ाही का गरम तेल फेंक दिया। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह लोग झुलस गए। सभी को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव सोफीपुर निवासी क्षेत्रपाल का बेटा कुंदन सिंह गांव के किनारे सड़क पर ब्रजेश हलवाई की दुकान पर नाश्ता करने गया था। उसी समय गांव का एक अन्य युवक नाश्ता करने पहुंच गया था। कुंदन सिंह नाश्ता करने के बाद जब रुपये देकर जाने लगा तो हलवाई ब्रजेश ने पहले नाश्ता करके गए लड़के के भी 40 रुपये मांगने लगा। 

विज्ञापन

मारपीट के दौरान फेंका गरम तेल

इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हलवाई ने कुंदन की पिटाई कर दी। कुंदन ने यह बात अपनी मां गंगा देवी उर्फ रीमा देवी को बताई तो वह अन्य परिजनों के साथ हलवाई की दुकान पर पहुंच गई। दोनों पक्ष में मारपीट हुई। आरोप है कि हलवाई ब्रजेश और उसके साथी वीरेंद्र ने कड़ाई से गरम तेल उनके ऊपर फेंक  दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे क्षेत्रपाल, उसकी पत्नी गंगा देवी उर्फ रीमा देवी, दो बेटे, हरदयाल सिंह, कुंदन सिंह झुलस गए। सभी को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। गरम तेल फेंकने वाले हलवाई पक्ष के वीरेंद्र व नरेश भी झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ऋषि कुमार ने कहा कि नाश्ते के 40 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed