फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Condition of three patients in Basai deteriorated, admitted

Agra News: बसई में तीन मरीजों की बिगड़ी हालत, कराए गए भर्ती

Sun, 28 Jul 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Condition of three patients in Basai deteriorated, admitted
कासगंज। सिढ़पुरा के ग्राम बसई में तीसरे दिन भी हालात में सुधार नहीं हो सका है। तीन मरीजों की हालत बिगड़ने पर परिजन ने निजी चिकित्सक के भर्ती कराया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर तीसरे दिन भी शिविर लगाया। इस शिविर में 128 मरीजों की जांच की गई। इसमें से 78 मरीजों में उल्टी, दस्त व बुखार के 78 मरीज मिले।
विज्ञापन

गांव में डायरिया पीड़ित अल्फा, (12) पुत्री नवी आलम की शुक्रवार को रात के समय हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। रुबीना (22) पुत्री अमीर मुहम्मद, शाहिस्ता (18 )पुत्री इस्तकार अहमद की हालत शनिवार को सुबह के समय बिगड़ गई। दोनों को उनके परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। तीनों पीड़ितों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती किए गए आजिम (15) पुत्र इस्तकार अहमद, शबा (16) पुत्री दिलशाद की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आमिर खान के नेतृत्व में तीसरे दिन भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने 128 मरीजों की जांच की। इसमें 22 मरीज उल्टी-दस्त के, 12 पेट दर्द के मरीज मिले। 16 मरीज बुखार के मिले। इन मरीजों के रक्त की जांच की गई। जांच में किसी मरीज में मलेरिया नहीं मिला। इस दौरान डॉ. विनायक सिंह, नेत्र विशेषज्ञ बसीम, फीजियो अरविंद भाष्कर, एसएन, रंजीत, बीएचडब्लू विशाल सक्सेना, एलटी रंजीत, एलटी जैनेश, सीएचओ जितेंद्र, सीएचओ विकास, राम नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी शुद्ध करने को बांटी क्लोरिन की दवा
कासगंज। गांव में हैंड पंप से पीले व गंदे पानी की शिकायत बनी हुई। पानी को शुद्ध करने लिए विभाग की टीम ने घरों में क्लोरिन की गोलियों का वितरण किया। ग्रामीणों को गोलियां के प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

गांव में ब्लीचिंग पाउडर का कराया छिड़काव
कासगंज। गांव में गलियों में गंदगी व जलभराव की भी समस्या बनी हुई है। टीम ने जिल स्थानों पर गंदगी व जलभराव देखा वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया, ताकि मच्छर व अन्य कीड़ों को फैलाने से रोका जा सके।

वर्जन

ग्राम बसई में स्वास्थ्य टीम को लगातार भेजा जाएगा। परिवारों में क्लोरिन की दवा उपलब्ध कराई गई है। ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया गया है। - डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed