शहीद स्मारक: भगत सिंह के सहयोगी ने कराया था निर्माण, आज बुरे हाल में स्मारक, टूट रहीं मूर्तियां, दरक रहीं दीवारें
स्मारक समिति ने कई बार स्थानीय प्रशासन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब, यहां के हालात पूरी तरह से बिगड़ जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सहयोगी और काला पानी की सजा काटने वाले ठाकुर राम सिंह के अथक प्रयासों के बाद शहीद स्मारक का निर्माण हो सका था। शासन से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाने वाले के बाद यह बुलंद खड़ा हुआ। ठाकुर राम सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके लगभग सभी क्रांतिकारी साथियों को भी मृत्यु हो चुकी है। निर्माण के कुछ वर्षों तक तो यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं लेकिन अब हालात बहुत ही खराब हैं।
परिसर में लगी मूर्तियां टूटने लगी हैं। एक मूर्ति जमीन पर गिर पड़ी है। मूर्तियों पर पक्षी बैठ कर उन्हें गंदा न करें, इसके लिए शेड लगाई गई थी, वो भी गायब होने लगी है। स्मारक समिति ने कई बार स्थानीय प्रशासन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब, यहां के हालात पूरी तरह से बिगड़ जाएंगे।
मंच के पीछे उग आया जंगल
स्मारक के मंच के पीछे पूरा जंगल उग आया है। यहां बनाए गए फव्वारों की हालत खरीब है। कई फव्वारों के लोहे का पाइप ही गायब हो गया है। पानी के पॉन्ड की बाउंड्री कई जगह से टूटी पड़ी है। बरसों से इन फव्वारों से पानी नहीं निकला है। स्मारक में लोगों की आमद भी कम हो गई है। सर्दियों में जरूर कुछ लोग धूप सेंकने आ जाते हैं लेकिन गर्मियों में तो शाम को भी लोग यहां नहीं आते।
होगा समग्र कायाकल्प
शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए मैं विधायक जी के साथ निरीक्षण कर चुका हूं। इसके लिए लाइट एंड साउंड शो समेत अन्य आकर्षण बढ़ाने की योजनाएं बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी समग्र रिपोर्ट आने के बाद कायाकल्प की पूरी तैयारी है। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, उपाध्यक्ष, एडीए
मां तुझे प्रणाम: स्वतंत्रता दिवस पर सजेंगे शहर के चौराहे, आजादी के जश्न का हिस्सा बनें, प्रतियोगिताओं में जीतें इनाम