फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Computer education will be compulsory in secondary schools Firozabad news

Firozabad: माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य होगी कंप्यूटर शिक्षा,  शासन ने मांगी विद्यालयों से सूचनाएं

Fri, 20 May 2022 04:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 04:47 PM IST
सार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य किए जाने की तैयारी है। इसका फायदा यहां पढ़ने वाले हजारों छात्रों को मिलेगा। 
 

विज्ञापन
Computer education will be compulsory in secondary schools Firozabad news
कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य किए जाने की तैयारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिरोजाबाद शासन की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य किए जाने की तैयारी है। जिले के एडेड कॉलेजों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों  को फायदा होगा। विद्यार्थी कंप्यूटर विषय अनिवार्य होने के फैसले से खुश हैं।

विज्ञापन

 
जिले में 59 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है। सभी एडेड कॉलेजों में कंप्यूटर विषय नहीं पढ़ाया जाता है। सरकार ने करीब सात वर्ष पूर्व आरसीटी योजना शुरू की थी। इसके लिए कंप्यूटर लैब की स्थापना कराई थी। योजना बंद होने के बाद कंप्यूटर लैब पर ताले लग गए। कंप्यूटर विषय वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। विद्यार्थी को कंप्यूटर अथवा अंग्रेजी विषय में से एक विषय लेना होता है। इससे दोनों महत्वपूर्ण विषय पढ़ने वाले छात्र नुकसान में रह जाते हैं।
विज्ञापन


 अब अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय अनिवार्य करने की तैयारी है। शासन ने इस बारे में विद्यालयों से निश्चित प्रारूप पर जानकारी मांगी है। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा को निर्देश भेज दिए हैं। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि सरकार बच्चों को तकनीकि शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। सूचनाएं मांगी गई है। संभवत: कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगी गई है जानकारी

शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय अनिवार्य करने को लेकर जो जानकारी मांगी है, उनमें  विद्यालयों के नाम, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के सृजित पद, कंप्यूटर विषय की मान्यता की हाईस्कूल व इंटर स्तर पर स्थिति आदि है। विद्यालयों से मांगी गई आवश्यक जानकारी मिलने पर कंप्यूटर विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed