Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   compounder who molested teenager admitted in ICU in Agra court sentenced him to five years in jail

मानवता शर्मसार: आईसीयू में भर्ती किशोरी की खींची चुनरी...फिर कंपाउडर करने लगा अश्लील हरकतें, पांच वर्ष की जेल

Wed, 24 May 2023 04:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 04:12 PM IST
सार

मानवता शर्मसार: आगरा में आईसीयू में भर्ती किशोरी की चुनरी खींचकर अश्लील हरकतें करने वाले कंपाउडर को कोर्ट ने पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई। साथ ही छह हजार रुपये के अर्थदंड लगाया।

विज्ञापन
compounder who molested teenager admitted in ICU in Agra court sentenced him to five years in jail
आगराः आईसीयू में भर्ती किशोरी से अश्लील हरकतें करने वाले कंपाउडर को पांच वर्ष की जेल - फोटो : अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आईसीयू में भर्ती हृदय रोग किशोरी से कंपाउडर ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। मामले में ताजगंज के गुतिला निवासी कंपाउंडर जसवंत तोमर दोषी पाया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नसीमा ने उसे पांच साल सश्रम कारावास के साथ छह हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। 

विज्ञापन

दर्द इंजेक्शन देकर करने लगा छेड़छाड़

सदर बाजार थाना में किशोरी के पिता ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पिता पूर्व सैनिक है। बताया था कि 16 साल की बेटी हृदय रोग से पीड़ित थी। 19 अगस्त, 2013 को उसे मिलिट्री अस्पताल आगरा से उपाध्याय हॉस्पिटल शहीद नगर रैफर किया गया। आरोप था कि अस्पताल में रात करीब 1:30 बजे कंपाउंडर जसवंत तोमर ने बेटी को दर्द इंजेक्शन लगाया। बेटी सो गई। जसवंत उससे छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने लगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

मां ने आरोपी को पकड़ लिया

बताया कि इस दौरान बेटी की नींद खुल गई। बेटी ने शोर मचाया। मां को बुलाने के लिए कहा। जसवंत ने पीड़िता की मां को नहीं बुलाया, हालांकि वहां से चला गया। आधा घंटे के बाद आरोपी फिर से आईसीयू में आया। यहां बेटी का कंबल और चुनरी खींचकर अश्लील हरकत करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर उसकी मां जग गई। उसने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्मत

इनको गवाही के लिए पेश किया गया

ड्यूटी डॉक्टर ने डांट फटकार कर आरोपी को वहां से भगा दिया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अश्लील हरकत और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे के विचारण हेतु वादी, उसकी पत्नी, पीड़िता, थानाध्यक्ष रामचंद, सिपाही रवींद्र सिंह को गवाही के लिए अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

मानवता को शर्मसार करने वाला किया कृत्य

मुकदमे में विचारण के उपरांत विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नसीमा ने विशेष लोक अभियोजक सतेंद्र प्रताप गौतम के तर्क पर आरोपी को दोषी पाया। आदेश में कहा कि आरोपी ने आईसीयू भर्ती रहने के दौरान पीड़िता के साथ जो कृत्य किया। वह संपूर्ण मानवता को शर्मसार करने वाला है। आरोपी का उक्त कृत्य उसकी आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है। इसका ह्रदय केवल 40 प्रतिशत कार्य कर रहा था। ऐसे रोगी के साथ कृत्य किया।

यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में पानी की किल्लत: बूंद-बूंद को तरसे पर्यटक, मुख्य गुंबद की बत्ती गुल, कई विदेशियों की बिगड़ी

पांच साल सश्रम कारावास की सजा 

अदालत ने कहा कि साक्ष्य में आया है कि आरोपी ने ही पीड़िता को इंजेक्शन दिया। इसके बाद पीड़िता के बेड के सामने ही बैठ कर पीड़िता को देखता रहा। रहा था। फिर छेड़छाड़ की। यह कृत्य अस्पतालों के प्रति लोगों के मन में विश्वास को कम करने वाला है। अदालत ने आरोपी को पांच साल सश्रम कारावास के साथ छह हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed