{"_id":"689e46a58095d282330e2e5a","slug":"complete-the-work-on-time-and-follow-the-instructions-agra-news-c-175-1-kas1001-135761-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समय से कार्य पूरा और निर्देशों का करें अनुपालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समय से कार्य पूरा और निर्देशों का करें अनुपालन
Fri, 15 Aug 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28 कासगंज कलेक्ट्रेट में जिला गंगा समिति की बैठक करते जिलाधिकारी स्रोत सूचना विभाग
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में रुद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला वृक्षारोपण समिति बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से कार्य करने और निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार द्वारा पर्यावरण समिति के एजेंडा बिंदुओं को प्रस्तुत किया। इस दौरान बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा सी एंड डी वेस्ट से इंटरलॉक ईंट निर्माण पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ग्रॉसली पॉलियूटिंग इंडस्ट्रीज की सीजन पर जाकर इंस्पेक्शन करने को पॉल्युशन बोर्ड, समस्त संबंधित विभागों को समय से कार्य करने और दिए गए निर्देशों का समय से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण समिति की बैठक में जिओ टैगिंग की प्रतिशतता को ठीक करने एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को समस्त ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का गठन कर संचालन करने के निर्देश दिए। जिला गंगा समिति की बैठक में जनजागरूकता कार्यक्रम, शहरी क्षेत्रों के टैप एवं अनटैप नालों का प्रबंधन तथा जनपद में एक छोटी नदी के पुनरोद्धार की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि बूढ़ी नदी को ड्रेन के रूप में चिह्नित किया गया है। इस दौरान गंगा नदी बाढ़ क्षेत्र में आने चिह्नित वेटलैंड की एक एकीकृत प्रबंधन योजना बनाने की संबंधित विभागों से चर्चा की गई।
तय समय पर पूरे किए जाएं विकास कार्य :
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष विकास कार्य तय समय पर पूरे करें। सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार के सतत प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने शत-प्रतिशत फैमिली आईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
महोत्सव के रूप में आयोजित हो पुस्तक मेला :
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि पुस्तक मेले को एक महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। श्रीगणेश इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन श्रीगणेश इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा की पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता करें जिससे वह अपना ज्ञान अर्जन कर सकें। पुस्तक महोत्सव सितंबर के प्रथम सप्ताह में भव्य तरीके से किया जाएगा।