फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint Of Flats ADA Heights in Tajnagri

बदहाल: आगरा में एडीए हाइट्स के फ्लैटों में सीलन, गिर रहा प्लास्टर, रहने वाले लोग परेशान

Fri, 02 Jul 2021 01:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Jul 2021 01:48 PM IST
सार

ताजनगरी में आगरा विकास प्राधिकरण एडीए हाइट्स के फ्लैट अब तक नहीं बेच पाया। प्राधिकरण ने आठ साल पहले एडीए हाइट्स का निर्माण किया था, लेकिन महज 8 साल के अंदर ही बिल्डिंग 50 साल पुरानी नजर आने लगी है।

विज्ञापन
Complaint Of Flats ADA Heights in Tajnagri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ताजनगरी स्थित एडीए हाइट्स के फ्लैटों में सीलन, पानी का रिसाव, कॉलम में दरारें, छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने की शिकायतें आ रही हैं। इससे यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। उनकी शिकायत है कि एडीए मेंटीनेंस चार्ज बढ़ा रहा है, लेकिन मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा। आठ साल से लोग परेशान हैं और अब तक बिल्डिंग का पूर्णता प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया।

विज्ञापन


ताजनगरी में आगरा विकास प्राधिकरण एडीए हाइट्स के फ्लैट अब तक नहीं बेच पाया। प्राधिकरण ने आठ साल पहले एडीए हाइट्स का निर्माण किया था, लेकिन महज 8 साल के अंदर ही बिल्डिंग 50 साल पुरानी नजर आने लगी है। इमारत में सीलन, दीमक का प्रकोप है। पूरी इमारत की मरम्मत का जिम्मा एडीए के पास है और इसके लिए हर फ्लैट से अनुरक्षण शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन रखरखाव पर खर्च नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

सुधार नहीं हो रहा

प्राधिकरण के फ्लैट में गुणवत्ता अच्छी होगी, यह सोचकर खरीदा था, लेकिन अब सीलन, क्रेक, पानी का रिसाव, प्लास्टर गिरने की समस्याएं हैं, जिन्हें सुधार भी नहीं रहे। राजीव शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याएं दूर नहीं हो रही

एडीए उपाध्यक्ष दो बार निरीक्षण कर समस्याएं दूर करने का वादा कर चुके हैं, पर समस्याएं दूर नहीं हो रहीं। ऐसा ही रहा तो एडीए हाइट्स में बाकी फ्लैट भी कोई नहीं खरीदने वाला। - अनिल शर्मा


लापरवाही: आगरा में प्रशासन लचर, अस्पतालों पर कार्रवाई, न तालाबों से हटे निर्माण, पढ़िए पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed