{"_id":"5c72501cbdec22737e6b0db2","slug":"complaint-filed-against-mehbooba-mufti-in-etah-for-treason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती के खिलाफ दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला, यूपी में दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती के खिलाफ दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला, यूपी में दी गई तहरीर
Sun, 24 Feb 2019 01:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के एक बयान को लेकर एटा जिले के थाना अलीगंज में डॉ वीरेंद्र सिंह ने तहरीर दी है। इसमें महबूबा मुफ्ती पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बयान दिया कि अनपढ़ और गंवार लोगों के कहने पर पाकिस्तान पर कार्रवाई करना उचित नहीं है।
महबूबा के इस बयान की हर जगह निंदा हो रही है। इसे लेकर एटा के लोगों में भी खासा आक्रोश है। उन्होंने अलीगंज थाने में महबूबा मुफ्ता के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि महबूबा मुफ्ती का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा है।

Trending Videos
तहरीह में आगे लिखा है कि देश के शहीदों के प्रति महबूबा मुफ्ती की घिनौनी भाषा देशद्रोही होना साबित होता है। वहीं इस संबंध में पुलिस अफसरों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ता के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। इस जांच कराई जा रही है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं। इसे लेकर देशभर में आक्रोश है। लोग पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग रहे हैं। एटा में भी लोगों ने सड़कों पर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके।