{"_id":"5bcf54d3bdec2269a12fbf6b","slug":"complaint-file-against-two-urban-mission-managers-in-pradhan-mantri-awas-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, जांच में खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फिरोजाबाद
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
PM awas yojana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने वाले पीओ डूडा कार्यालय में प्राइवेट संस्था की ओर तैनात कम्यूनिटी मिशन प्रबंधकों अंशुमान गौर, राष्ट्रदीप यादव के खिलाफ लाभार्थी की तहरीर पर थाना मटसेना में धोखाधड़ी कर रुपया वसूलने का अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अब्बासनगर निवासी जावेद अली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। जावेद अली का आरोप है कि मकान बनवाने के लिए पहली किस्त एक लाख 50 हजार को दिए जाने के दौरान दस हजार रुपया रिश्वत ली थी। उसका आरोप है कि तीसरी किस्त 50 हजार रुपया देने के लिए पांच हजार की डिमांड की। रिश्वत देने में आनाकानी करने पर जावेद अली को कार्यालय में बुलाया सीएमएम (कम्युनिटी मिशन मैनेजर) अंशुमान गौर व राष्ट्रदीप यादव ने उनकी पिटाई लगाई। इसका वीडियो बनाया था। नगर विधायक मनीष असीजा के पास भी अंशुमान गौर, राष्ट्रदीप यादव की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। तीन बार चेतावनी देने के बावजूद सुधार नहीं किया। जावेद अली की तहरीर पर थाना मटसेना में 420 एवं 406 के तहत अभियोग दर्ज किया है। एसओ मटसेना नीरज मिश्रा ने कहा दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन
पूर्व में हटाए थे संस्था के दो कर्मचारी
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पहले भी एसबीईएन के सर्वेयर प्रवीन, जेई प्रशांत को भ्रष्टाचार के आरोप के ही चलते हटाया गया था। इस कार्रवाई के बावजूद सुधार नहीं हो सका। दूसरी ओर डूडा कार्यालय में तैनात स्टाफ ने सुविधा शुल्क की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से लाभार्थीपरक योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने को लगातार निगरानी कराई जा रही है। डीएम व पीओ डूडा की ओर से शहर में एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। फिर भी यदि कोई अधिकारी या आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मनीष असीजा, नगर विधायक