{"_id":"5d8cf9e18ebc3e01711f73a1","slug":"competition-in-mainpuri-mainpuri-news-agr407753925","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में सहाना ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में सहाना ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
करहल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभा का परिचय दिया। ‘स्वच्छता से समृद्धि’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने चित्र और रंगों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में सहाना, कीर्ति व शमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध व महात्मा गांधी के दर्शन व विचारों की प्रासंगिकिता विषय पर भाषण प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। निबंध लेखन में पिंकी प्रथम, प्रीती द्वितीय व अंजली तृतीय रहीं। भाषण में प्रीती प्रथम, पिंकी द्वितीय व रिया तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राएं 27 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगीं।
जैन इंटर कॉलेज में आयोजित ‘हमारा पक्का संदेश, प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश’ निबंध लेखन, अखंड भारत के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति एक आवश्यक कदम एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ‘तीन तलाक की समाप्ति एक आवश्यक निर्णय विषय पर भाषण तथा ‘स्वच्छता से समृद्धि’ शीर्षक पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिताओं में केवल छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें संध्या ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय एवं सीवी ने तृतीय, भाषण में अनुष्का ने प्रथम, गरिमा ने द्वितीय एवं शिवानी ने तृतीय तथा चित्रकला में उमंग ने प्रथम, सृष्टि ने द्वितीय एवं निशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में अनुभव जैन, मोहित जैन राजीव जैन एवं रितु जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रधानाचार्य यदुवीर नारायण दुबे ने विजेताओं को बधाई दी।