{"_id":"5e6dccc88ebc3ea7e0247f00","slug":"compensation-will-start-reaching-farmers-bank-accounts-from-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतभरी खबरः ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को मुआवजा, लाभार्थियों की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतभरी खबरः ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को मुआवजा, लाभार्थियों की सूची तैयार
Sun, 15 Mar 2020 12:09 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:09 PM IST
सार
आगरा के किरावली के 33 गांव में 35 प्रतिशत से अधिक फसल ओलावृष्टि से हुई बर्बाद
विज्ञापन
फसल बर्बाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले में किरावली क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 33 गांव में 35% से 50 फीसदी तक फसल बर्बाद हो गई। सोमवार से इन गांव में प्रभावित किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा। शनिवार को मुख्य सचिव ने ओलावृष्टि पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुआवजा वितरण में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई।
डीएम ने बताया कि सोमवार से ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के बैंक खातों में फसल मुआवजे का पैसा ट्र्रांसफर होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने किरावली क्षेत्र में एडीएम वित्त एवं राजस्व को लगातार कैंप कर वास्तविक आकलन पूर्ण कराने के आदेश दिए हैं।
एडीएम वित्त रमेश चंद्र ने बताया कि किरावली में 33 गांव प्रभावित हैं। 15 गांव में 35 फीसदी से अधिक नुकसान है। लेखपाल व अन्य राजस्व टीमों ने शनिवार को उन गांव में वास्तविक आकलन किया है। लाभाथिर्यों की सूची बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले जो एस्टीमेट भेजा था उसमें 13.78 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण के लिए मिल चुके हैं। सोमवार से पैसा किसानों के खातों में ट्रांसफर होने लगेगा।

Trending Videos
13 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा
एडीएम वित्त रमेश चंद्र ने बताया कि जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा वितरित किया जाएगा। सिंचित क्षेत्र के लिए शासन ने 13 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर व असिंचित क्षेत्र के लिए 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा तय किया है।
28 हजार किसानों ने मांगा बीमा क्लेम
कुदरत के कहर से तबाह हुए किसानों ने फसल बीमा के लिए क्लेम मांगा है। 28 हजार से अधिक किसानों ने कृषि विभाग के फसल बीमा के तहत क्लेम के लिए फार्म भरे हैं। इनका अलग से सर्व होगा।