{"_id":"69c1ad5974e4f02e150f9582","slug":"company-did-not-respond-to-sample-medicines-sent-reminder-agra-news-c-25-1-agr1036-1017729-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैंपल दवाओं में कंपनी का नहीं आया जवाब, भेजे रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैंपल दवाओं में कंपनी का नहीं आया जवाब, भेजे रिमाइंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। फव्वारा में मिली सैंपल की दवाओं के मामले में कंपनियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। ऐसे में इनको रिमाइंडर भेजा जा रहा है। इनका जवाब आने के बाद औषधि विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि बीते महीने फव्वारा में सैंपल दवाओं से भरे कार्टन लावारिस हाल में जब्त किए थे। इसमें 55 तरह की दवाएं थीं, जिसमें 54 तरह की दवाएं सैंपल की थीं। इसमें पेट दर्द, एंटीबायोटिक समेत अन्य तरह की दवाएं थीं। इनमें बोकार्ड लिमिटेड, एरिस्टो फार्मास्युटिकल्स, जीएस फार्मास्युटिकल्स, खंडेलवाल लैबोरेटरी और मैकलॉयड्स फार्मास्युटिकल्स कंपनी की सैंपल की दवाएं थीं। इनको दवाओं के बैच नंबर समेत अन्य जानकारी के साथ नोटिस भेजकर पूछा गया था कि ये दवाएं उनकी कंपनी की हैं कि नहीं, हैं तो किसे जारी की गईं। ये नकली तो नहीं हैं। इनका अभी कंपनियों से जवाब नहीं आया है। ऐसे में इनको रिमाइंडर भेज रहे हैं। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।