फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   community hall lock

न्यू आगरा कम्यूनिटी हाल में तालाबंदी

Thu, 04 Feb 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 04 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
community hall lock
न्यू आगरा कम्यूनिटी हाल में नगर निगम की टीम ने बुधवार को तालबंदी कर दी। अब वहां शादी समारोह नहीं होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान की मौजूदगी में टीम ने सभी दरवाजों को बंद कर 10 ताले लगाए हैं। अन्य कार्यक्रमों के लिए सोसाइटी को नगर निगम से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


बता दें कि न्यू आगरा स्थिति कम्यूनिटी हाल में शादी समारोह पर रोक लगाने के लिए क्षेत्रीय निवासी हिमांशु गर्ग ने कोर्ट की शरण ली थी। उन्होंने नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण और न्यू आगरा सोसाइटी को पार्टी बनाया था। आदेश पर अमल न होने पर कोर्ट ने नगर निगम को अवमानना का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


सहायक अभियंता एसपी वार्ष्णेय ने बताया कि मुख्य हाल के सभी दरवाजे, मंदिर की ओर से आने वाला रास्ते और ऊपर की मंजिल की ओर जाने वाले रास्ते बंद करते हुए 10 ताले लगाए हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों ही पार्टियां मौजूद रहीं। इस संबंध में नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पहले कम्यूनिटी हाल को सील करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन जब कोर्ट के आदेश का विवेचन किया गया तो पाया कि कोर्ट ने केवल शादी समारोहों न होने देने के आदेश दिए हैं। इसलिए वहां सील करने के बजाय तालाबंदी की गई है। अन्य किसी कार्यक्रम के लिए सोसाइटी के माध्यम से नगर निगम से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed