{"_id":"5db6ace28ebc3e93d76c6661","slug":"communal-tension-on-diwali-after-firecrackers-dispute-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: आतिशबाजी के विवाद में पड़ोसियों पर जानलेवा हमला, दो महिलाओं सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: आतिशबाजी के विवाद में पड़ोसियों पर जानलेवा हमला, दो महिलाओं सहित पांच घायल
Mon, 28 Oct 2019 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Oct 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी शहर के मोहल्ला गुलाबबाग में दिवाली पर आतिशबाजी चलाने को लेकर हुए बच्चों के झगड़े के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। रविवार रात समुदाय विशेष के लोगों ने पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
घटना में परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। घायल पक्ष ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।
मामले के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलाबबाग में रविवार शाम आतिशबाजी को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के बाद मोहम्मद रफी, साहिबे आलम, कासिम, कादर, लल्ला, समीर आदि लोगों ने पड़ोसी बलवंत सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया।

ये लोग हुए घायल
लाठी-डडों के लैस हमलावरों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। घटना में आशीष, कुलदीप पुत्रगण बलवंत सिंह, मंजू देवी पत्नी उमेश, वेदराम पुत्र छेदा लाल, सुनीला पत्नी लालाराम घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कई थानों के फोर्स के साथ सीओ सिटी अभय नारायण राय और एसडीएम सदर रजनीकांत मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
घटना की सूचना मिलते ही कई थानों के फोर्स के साथ सीओ सिटी अभय नारायण राय और एसडीएम सदर रजनीकांत मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।