{"_id":"58c984fe4f1c1b741132be8e","slug":"commotion-for-fee-adjustment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि: फीस समायोजन के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि: फीस समायोजन के लिए हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विवि में बुधवार को सेल्फ फाइनेंस कालेज संचालकों ने हंगामा किया। गत सत्रों में विद्यार्थियों से अधिक फीस वसूली का आरोप लगाया। फीस को चालू सत्र में समायोजित करने की मांग की। विवि प्रशासन ने फीस समायोजन से इंकार कर दिया। कुलपति ने कहा कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। निर्णय के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।
विवि प्रशासन ने अधिसूचना जारी कि है कि वर्ष 2016-17 की मुख्य परीक्षा में उन्हीं छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा, जिसकी फीस जमा होगी। कई कालेजों ने अभी तक पूरी फीस जमा नहीं की है। सेल्फ फाइनेंस कालेज संचालकों का कहना है विवि ने वर्ष 2012 से बढ़ी हुई फीस ली थी। वह उसे समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में कालेज संचालक कुलपति सचिवालय पहुंचे और गेट में तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट संदीप गुप्ता, एएसपी अनुराग वत्स ने कालेज संचालकों से बात की पर वह नहीं माने। इसके बाद कुलपति के साथ कालेज संचालकों की बात कराई। एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश चौधरी का कहना है कि विद्यार्थियों से पांच वर्षों से बढ़ी हुई फीस ली जा रही थी। प्रत्येक विद्यार्थी ने 2070 रुपये दिए। विवि की वेबसाइट पर 300 रुपये फीस दिखाई गई है। 500 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस वसूल की गई है। विवि या तो उस फीस को समायोजित करे या फिर 20 मार्च को कोर्ट का कोई निर्णय आने के बाद परीक्षा तिथि निर्धारित करे।
फीस का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वहां से जो निर्णय होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा। शैक्षणिक कैलेंडर बिगाड़ा नहीं जाएगा। मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से ही कराई जाएंगी। बढ़ी हुई फीस चालू सत्र के विद्यार्थियों को देनी है। गत सत्रों की फीस पूर्व की दरों पर ली जाएगी।
विज्ञापन
- डा. अरविंद कुमार दीक्षित, कुलपति
भूख-हड़ताल पर बैठने का निर्णय
कुलपति से वार्ता फेल होने के बाद एसोसिएशन के महामंत्री डा. आशुतोष पचौरी ने कालेज संचालकों से तत्काल धरना शुरू करने का आह्वान किया। गुरुवार से भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया है।