फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Committees formed under the leadership of SDM, will investigate the schools

एसडीएम के नेतृत्व में बनीं समिति, करेंगी विद्यालयों की पड़ताल

Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Committees formed under the leadership of SDM, will investigate the schools
एटा। उप्र बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआती तैयारियां की जा रहीं हैं। एसडीएम के नेतृत्व में तीन समितियां गठित की गई हैं। इसमें डीआईओएस और बीएसए भी शामिल हैं। समिति विद्यालयों में पड़ताल के बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। इसके बाद केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसीलों में विद्यालयों की पड़ताल करने और शासन को रिपोर्ट भेजने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की र्गइं हैं। अब विद्यालय संचालक केंद्र निर्धारण कराने के लिए गलत सूचनाएं नहीं दे सकेंगे। जिला मुख्यालय पर एसडीएम सदर, डीआईओएस, बीएसए और एक वरिष्ठ प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। जबकि तहसील जलेसर पर एसडीएम, तहसीलदार, खंड शिक्षाधिकारी और एक प्रधानाचार्य इसके सदस्य हैं। इसी तरह तहसील अलीगंज में टीम गठित की गई है। टीमें दागी विद्यालयों की सूची बनाएंगी और कब क्या हुआ पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगी। इससे बोर्ड परीक्षाएं सकुशल और नकल विहीन संपन्न हों सकेंगी।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक तहसील पर चार सदस्यों की टीम गठित की गई है। टीमें एसडीएम के नेतृत्व में विद्यालयों की पड़ताल करेंगी और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस बार केंद्र निर्धारण में काफी सतर्कता बरती जाएगी। दागी विद्यालयों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि कोई भी गलत विद्यालय केंद्र न बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed