फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Committee Slams Power Officials Over Project Delays

UP: आधे अधूरे काम पर बिजली अफसरों की लगी क्लास, प्रोजेक्ट में देरी पर सख्त चेतावनी; इन कार्यों की हुई सराहना

Tue, 24 Mar 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 10:11 AM IST
सार

विधानमंडल की संयुक्त समिति ने आगरा में अधूरे विकास कार्यों और देरी पर बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मेट्रो समेत अन्य प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर जवाब तलब करते हुए समय पर काम पूरा करने की सख्त चेतावनी दी गई।
 

विज्ञापन
Committee Slams Power Officials Over Project Delays
उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2025-26) ने सोमवार को नवीन सर्किट हाउस में सरकारी विभागों और निर्माणदायी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में समिति के सभापति व विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर बुरी तरह बिफर पड़े। बिजनेस प्लान की समीक्षा में मात्र 50 प्रतिशत कार्य पूरे होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन


सभापति ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय सीमा बढ़ने से प्रोजेक्ट की लागत बढ़ती है। एसएन मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवाल का कार्य दिसंबर तक पूर्ण न होने पर भी समिति ने नाराजगी व्यक्त की और विलंब के कारणों सहित लिखित रिपोर्ट मांगी। आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के राजस्व मॉडल की सराहना की। वर्ष 2025 में इस सेवा से 10.3 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


बैठक में स्मार्ट सिटी के सभी 19 प्रोजेक्ट पूरे होने और यूपी मेट्रो के अधिकारियों ने जून 2027 तक सभी कार्य पूरे करने की जानकारी दी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बस स्टेशन सैंया का 72 प्रतिशत, अछनेरा का 60 प्रतिशत, कागारौल का 92 प्रतिशत तथा तांतपुर का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका हैं। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, सीडीओ प्रतिभा सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नरेट व जोन पुलिस का होगा एकीकृत परिसर
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की समीक्षा में साइबर थाने के प्रशासनिक भवन निर्माण में हो रही देरी पर रिपोर्ट तलब की गई। अपर आयुक्त पुलिस ने बताया कि भूमि चिह्नित की जा रही है। जमीन मिलते ही एक ही स्थान पर आगरा पुलिस कमिश्नरेट, साइबर थाना भवन तथा आगरा पुलिस जोन को एकीकृत परिसर में स्थापित किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed