फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Committee sent report of educational certificates to UPMC

कमेटी ने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की रिपोर्ट यूपीएमसी को भेजी

Thu, 19 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Committee sent report of educational certificates to UPMC
आगरा। आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालक संजीव यादव की एमबीबीएस की डिग्री की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की कमेटी ने शैक्षणिक प्रमाणपत्र यूपीएमसी (उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल) को भेज दिए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालक संजीव यादव की एमबीबीएस की डिग्री, पंजाब मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण समेत अन्य प्रमाण पत्रों को यूपीएमसी को भेज दिया है। इसकी सत्यता की जांच कराते हुए रिपोर्ट मांगी है। यूपीएमसी की जांच में डिग्री फर्जी बताए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इनके अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अभी इन्होंने यूपीएमसी में पंजीकरण भी नहीं दिखाया है।
विज्ञापन

संजीव यादव के मुताबिक इन्होंने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद से एमबीबीएस उत्तीर्ण किया है। इनका पंजीकरण पंजाब मेडिकल काउंसिल में कराया है। मुख्यमंत्री के यहां शिकायत के बाद एडी हेल्थ और सीएमओ ने जांच शुरू की। एडी हेल्थ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जांच में इनकी एमबीबीएस की डिग्री फर्जी मिली है, इनके अस्पताल पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही यूपीएमसी से अंतिम जांच कराने के बाद संजीव यादव पर भी कानूनी कार्रवाई को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed