{"_id":"63b2a6a89ce43a55d46b2c3f","slug":"commercial-gas-cylinder-has-become-expensive-by-rs-25-5-in-new-year-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Inflation: नए साल में 25.5 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब इतने हुए दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Inflation: नए साल में 25.5 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब इतने हुए दाम
Mon, 02 Jan 2023 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 03:11 PM IST
सार
आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिंह सिकरवार ने बताया कि व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत मई 2022 से लगातार घट रही थी। मई में कीमत 2397 रुपये थी।
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder
- फोटो : Istock
विस्तार
नए साल के पहले दिन ही व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.5 रुपये बढ़ गए। 19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत अब 1812 रुपये हो गई है। 7 माह बाद व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिंह सिकरवार ने बताया कि व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत मई 2022 से लगातार घट रही थी। मई में कीमत 2397 रुपये थी। नवंबर तक इसकी कीमत में 611 रुपये की कमी आई थी। दिसंबर में कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। एक जनवरी 2023 को नई कीमत जारी की गई। 1786.5 रुपये से बढ़कर कीमत 1812 रुपये हो गई।
विज्ञापन
वहीं, आल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित का कहना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस माह कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1065.5 रुपये ही है। छह जुलाई 2022 से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर हैं।
विज्ञापन