फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Comment on CM and Hindu society regarding Gadar 2 film from Facebook ID

Agra News: फेसबुक आईडी से गदर 2 फिल्म को लेकर सीएम व हिंदू समाज पर की टिप्पणी

Thu, 24 Aug 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Comment on CM and Hindu society regarding Gadar 2 film from Facebook ID
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के मानपुर नगरिया में एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से गदर 2 फिल्म के संबंध में चैट की। वहीं मुख्यमंत्री और हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी की। जब यह टिप्पणी वायरल हुई तो इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। चौकी इंचार्ज नगरिया ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मानपुर नगरिया के एक युवक फैजान सैफी ने गदर 2 फिल्म पर फेसबुक पर टिप्पणी की। जिसमें मुख्यमंत्री और हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी की। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इस टिप्पणी से शांति व्यवस्था के भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी को चिन्हित करते हुए उसे नगरिया रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी को तमंचा सहित जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। उसके द्वारा की गई टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed