फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Combination of sunshine, heat and clouds brought partial relief in temperature in Agra

Weather News: तेज धूप... गर्मी ने किया परेशान, हवा ने गिराया आंशिक तापमान; दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Wed, 17 Apr 2024 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 03:00 PM IST
सार

Weather News: तेज धूप और गर्मी ने परेशान किया। हालांकि हवाओं ने आंशिक तापमान गिराया। दो दिन बाद फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। 

विज्ञापन
Combination of sunshine, heat and clouds brought partial relief in temperature in Agra
दोपहर की तेज धूप- संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में धूप, गर्मी और बादलों के संयोजन ने बुधवार को तापमान में आंशिक राहत दी। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.7 और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार को भी गर्मी के तेवर में कमी आने की संभावना नहीं है। 17 और 18 अप्रैल को पूरे दिन दौरान तेज हवाएं चलेंगी। जबकि 19 अप्रैल को बौछारें पड़ने का अनुमान मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही आसमान में सूरज निकल आया था। दोपहर होते-होते सूरज की किरणें तन झुलसाने लगीं। बीच-बीच में बादल आते रहे लेकिन इससे गर्मी से विशेष राहत नहीं मिल सकी। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। 
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्म हवाएं भी चलीं। बुधवार को शहर का मौसम यथावत रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को हवा के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। जिससे अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज का तापमान-

  • अधिकतम तापमान- 40
  • न्यूनतम तापमान- 23
  • सूर्योदय- 5:52
  • सूर्यास्त- 6:42
  • एक्यूआई- 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed