फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   colonizer took Irrigation Department team hostage and beat them up In Agra

UP: कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

Fri, 19 Apr 2024 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 04:36 PM IST
सार

मलपुरा में कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बंधक बनाया। उन्हें जूतों से पीटा। अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
colonizer took Irrigation Department team hostage and beat them up In Agra
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता और उनकी टीम को कॉलोनाइजर ने साथियों संग बंधक बना लिया। बुलडोजर की चाबी छीनकर तोड़फोड़ कर दी। अवर अभियंता और कर्मचारियों की जूतों से पिटाई की। टीम किसी तरह बचकर भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के बरारा गांव की है। सिंचाई विभाग लोअर खंड के अवर अभियंता अमन जैन बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे सींचपाल विजयपाल कंसाना, सींच पर्यवेक्षक राकेश कुमार के साथ बुलडोजर लेकर बरारा स्थित रजवाहा पर गए थे।
विज्ञापन


अवर अभियंता ने बताया कि रजवाहा पर कॉलोनाइजर ने कालोनी बसाने के लिए अवैध पुलिया का निर्माण किया था। नहर की पटरी पर गिट्टयां भी डाल दी गई थीं। शिकायत पर वह पुलिया हटाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कॉलोनाइजर ने बुलडोजर की चाबी छीन ली। विरोध पर बंधक बना लिया। पुलिस को कॉल करने पर मोबाइल तोड़ दिया। जूतों से पिटाई की। वह किसी तरह बचकर भागे। 

पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अवर अभियंता ने कॉलोनाइजर और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें मारपीट, बंधक बनाने, गाड़ी में तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। डीसीपी पश्चिम जोन सोनम कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

20 दिन पहले तोड़ी पुलिया बनाई

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रजवाहा पर दो महीने पहले पुलिया का निर्माण किया गया था। इसकी शिकायत की गई थी। इस पर सिंचाई विभाग की टीम ने पुलिया को ध्वस्त कर दिया था। मगर, दबंग कॉलोनाइजर ने फिर से पुलिया का निर्माण कर लिया। इस बार कार्रवाई पर टीम पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed