फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colonizer Booked for Cutting Green Trees Without Permission in Achhnera

Agra: कॉलोनाइज़र ने बिना अनुमति काटे हरे पेड़, वन विभाग ने दर्ज कराया केस

Fri, 21 Nov 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 09:40 AM IST
सार

कॉलोनाइज़र की ओर से बिना किसी अनुमति के सरकारी भूमि पर लगे हरे पेड़ों को कटवा दिया गया।  ग्रामीणों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Colonizer Booked for Cutting Green Trees Without Permission in Achhnera
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के फरह रोड स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट के पास पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने कॉलोनाइजर योगेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र में नीम, बबूल और पापड़ी आदि के पेड़ों को काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची थी। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पेड़ों के काटे जाने की पुष्टि होने के बाद विभाग ने कॉलोनाइज़र पर कार्रवाई के लिए अछनेरा थाने में तहरीर भेजी थी।
विज्ञापन


 बताया कि कॉलोनाइज़र की ओर से बिना किसी अनुमति के सरकारी भूमि पर लगे हरे पेड़ों को कटवाया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed