{"_id":"5c6594adbdec224e0121df3c","slug":"colonel-ss-rana-death-during-the-maneuvers-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में युद्ध अभ्यास के दौरान मथुरा के रहने वाले कर्नल को गोली लगी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में युद्ध अभ्यास के दौरान मथुरा के रहने वाले कर्नल को गोली लगी, मौत
Thu, 14 Feb 2019 09:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के मयूर बिहार में कृष्णा पैराडाइज के फ्लैट नंबर 209 में रहने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल दिलीप सिंह राणा के छोटे बेटे कर्नल एसएस राणा की राजस्थान के महाजन रेंज पर गोली लगने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कृष्णा पैराडाइज पर श्रद्धाजंलि देने वालों की भीड़ लग गई। लेफ्टिनेंट कर्नल दिलीप सिंह राणा के पड़ोसी ने बताया कि मृतक कर्नल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी पत्नी नासिक में डेंटिस्ट हैं। पड़ोसी की माने शुक्रवार की शाम तक शव उनके निवास मथुरा लाया जाएगा।
विज्ञापन
युद्धाभ्यास के दौरान हुआ हादसा
कर्नल संजय सिंह सेना की आर्मी एयर डिफेंस यूनिट में बतौर कमांडिंग ऑफिसर तैनात थे। राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फायरिंग रेंज में गुरुवार को युद्ध अभ्यास के दौरान कर्नल एस. राणा को गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तोप अभ्यास के दौरान गोली चलाने का अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को महाजन सीएचसी में रखवाया गया। हादसे की सूचना के बाद सेना के अधिकारी भी पहुंचे।
महाजन पुलिस के अनुसार महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में गुरुवार शाम करीब चार बजे सेना के फायरिंग रेंज में कर्नल को गोली लगने की सूचना मिली थी। फिलहाल इस मामले में सेना के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। कर्नल राणा का शव कल मथुरा भेजा जाएगा।