फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colleges giving students the option to choose major and minor subjects

Agra University: विद्यार्थियों को मेजर व माइनर विषय चुनने का विकल्प दे रहे कॉलेज, जानें क्या है नई व्यवस्था

Sun, 09 Oct 2022 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 10:30 AM IST
सार

स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के समय व्यावसायिक विषय नहीं दिए जा रहे हैं। कॉलेज मेजर व माइनर विषय चुनने का विकल्प दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Colleges giving students the option to choose major and minor subjects
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के समय सभी कॉलेजों में व्यावसायिक विषय छात्र-छात्राओं को नहीं दिए जा रहे हैं। कॉलेज मेजर व माइनर विषय चुनने का विकल्प दे रहे हैं। व्यावसायिक विषय देने से पहले कॉलेज छात्र-छात्राओं को उनके बारे में जानकारी भी देंगे।  

विज्ञापन

 
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को प्रवेश के समय तीन मेजर विषय चुनने का ही विकल्प दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को अभी माइनर और व्यावसायिक (वोकेशनल) विषयों के बारे में जानकारी कम है। इन विषयों को चुनने का विकल्प बाद में दिया जाएगा। पहले उन्हें माइनर और व्यावसायिक विषयों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि किसी विशेष माइनर या व्यावसायिक विषय में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक न हो जाए। 
विज्ञापन

 
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को प्रवेश के समय मेजर के साथ माइनर विषय दिए जा रहे हैं। व्यावसायिक विषय का विकल्प तो भरवा लिया जा रहा है, अभी विषय दिया नहीं जा रहा है। व्यावसायिक विषय आवंटित करने से पहले छात्र-छात्राओं को उसके फायदे बताए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि छात्र-छात्राएं उन व्यावसायिक विषयों को चुने, जिससे उन्हें आगे चलकर फायदा हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: बदलते मौसम में बच्चों को निमोनिया का खतरा, इन 6 बातों का रखें ध्यान

तीन मेजर, एक माइनर व एक व्यावसायिक विषय लेना है

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को तीन मेजर, एक माइनर व एक व्यावसायिक विषय पढ़ना है। पहले चार सेमेस्टर में व्यावसायिक विषय पढ़ना होता है। माइनर विषय प्रथम व द्वितीय वर्ष के एक-एक सेमेस्टर में पढ़ना होता है। छात्र को किसी दूसरी फैकल्टी से एक मेजर या माइनर विषय अनिवार्य रूप से चुनना होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed