{"_id":"65e9e773a9d805096e0dc53e","slug":"college-staff-became-executioner-for-not-giving-money-for-copying-brutally-beat-the-student-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: नकल के लिए रुपये न देने पर जल्लाद बना कॉलेज स्टाफ, छात्र को बेरहमी से पीटा...बेहोश हुआ तब छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: नकल के लिए रुपये न देने पर जल्लाद बना कॉलेज स्टाफ, छात्र को बेरहमी से पीटा...बेहोश हुआ तब छोड़ा
Thu, 07 Mar 2024 09:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:42 PM IST
सार
नकल के रुपए न देने पर कॉलेज स्टाफ ने परीक्षार्थी छात्र को बेरहमी से पीटा। छात्र बेहोश हो गया तब उसे छोड़कर भाग निकले। छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्र की पिटाई (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के बलदेव क्षेत्र के गांव मगना स्थित डिग्री कॉलेज में नकल के रुपए न देने पर परीक्षार्थी के साथ जमकर मारपीट की। उसको बेहोश होने तक पीटा गया। परीक्षा समय से पूर्व कॉपी छुड़ाई। उसने विरोध किया तो मोबाइल तोड़ दिया। मामले में थाना बलदेव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें कॉलेज का स्टाफ और एक होमगार्ड का नाम भी शामिल है।
बलदेव के गांव मगना स्थित लीलादेवी डिग्री कॉलेज में तनिष्क शर्मा पुत्र ब्रह्मदेव शर्मा द्वारिकेश पुरम, अमर कॉलोनी, गोवर्धन रोड, मथुरा निवासी बीए प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र की परीक्षा देने आया था। बताया गया है कि 6 मार्च को वो तीन बजे से पांच बजे की पाली में परीक्षा दे रहा था। कॉलेज के प्रबंधक व स्टाफ ने आकर उससे नकल के चार हजार रुपये मांगे। परीक्षार्थी द्वारा रुपये न दिए जाने पर उसकी कॉपी समय से पूर्व 4:30 बजे छुड़ाने का प्रयास किया। परीक्षार्थी ने रोकने की कोशिश की तो किसी की नहीं मानी गई और कॉपी छुड़ा ली।
परीक्षार्थी ने बाहर आकर अपने मोबाइल से उनकी रिकॉर्डिंग करने की कोशिश की तो कॉलेज स्टाफ के 8 से 10 लोगों ने जमकर पिटाई की। उसके हाथ-पैर और मुंह के साथ गुप्तांग पर प्रहार किया गया। जिससे परीक्षार्थी बेहोश हो गया। इसके बाद उसका मोबाइल तोड़ दिया और उसको अपने पास रख लिया। एडमिट कार्ड भी छीन लिया। अर्द्धबेहोशी की हालात होने पर तब जाकर कॉलेज स्टाफ द्वारा उसको छोड़ा गया।
विज्ञापन
परीक्षार्थी द्वारा कॉलेज के बाहर खड़े होमगार्ड से शिकायत की तो उल्टे होमगार्ड द्वारा उसको 420 के मुकदमे फंसाने की धमकी दी। परीक्षार्थी डरते सहमते हुए अपने घर गया। पूरी जानकारी पिता को दी। पिता ने पुलिस को 112 पर कॉल की। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया मामले की जानकारी मिली है, रिपोर्ट दर्ज करवाई है।