फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   College principal arrested for paper leak of university exam in agra

Agra Paper Leak Case: अछनेरा के कॉलेज से हुआ था विश्वविद्यालय का पेपर लीक, प्राचार्य गिरफ्तार, इंटर पास है आरोपी

Wed, 18 May 2022 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 04:57 PM IST
सार

11 मई को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा से 45 मिनट पहले पेपर लीक हो गया था। इसके बाद 14 मई को एक पेपर आउट हुआ था। ये पेपर अछनेरा के हरचरन लाल वर्मा महाविद्यालय से लीक किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
College principal arrested for paper leak of university exam in agra
आरोपी अनेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने अछनेरा स्थित हरचरन लाल वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य अनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने प्रबंध समिति के कहने पर पेपर लीक किया था। इसे व्हाट्सएप पर भेजा गया था। वह अपने कॉलेज में पेपर को सॉल्व करने के बाद नकल कराने में भी शामिल था। 

विज्ञापन


आगरा कॉलेज के आंतरिक उड़नदस्ता दल के प्रभारी डॉ. अमित रावत ने थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि 11 मई को द्वितीय पाली की परीक्षा में सूचना मिली थी कि बीएससी तृतीय वर्ष जंतु विज्ञान द्वितीय और गणित द्वितीय का प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों के मोबाइल पर उपलब्ध है। इस पर 10-12 छात्र- छात्राओं को पकड़ा गया। उनके मोबाइल चेक किए गए। इनमें प्रश्न पत्र की प्रतियां पाई गई, जो कि परीक्षा में आए प्रश्न पत्र से मिल रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों से पूछताछ में मिली थीं अहम जानकारी 

पुलिस ने मोबाइलों को जब्त किया। परीक्षार्थियों के पेपर आने के संबंध में पूछताछ की गई। इसमें पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं। इसी तरह 15 मई को आगरा कॉलेज के प्रानुशासक मंडल के सदस्य डॉ. केशव सिंह ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रसायन विज्ञान का प्रथम प्रश्न पत्र प्रारंभ होने से पहले कुछ छात्रों के मोबाइल पर तृतीय पाली में बीएससी भाग 2 रसायन विज्ञान प्रथम की परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल ने महिला विंग की एक छात्रा को एक चिट के साथ पकड़ा, जिसमें प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी प्राप्त हुई। छात्रा ने प्राप्त प्रश्न पत्र के प्रश्नों के सही के निशान लगा लिए थे। मगर, ओएमआर शीट में से किसी विकल्प को नहीं भरा गया था।

मोबाइल फोन में मिला था प्रश्नपत्र

पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसे साथियों ने मोबाइल भेजा है। उनके मोबाइल गेट पर जमा कर लिए गए हैं। छात्रा के मोबाइल के साथ एक ही टोकन नंबर पर चार और मोबाइल जमा किए गए थे। एक मोबाइल में प्रश्न पत्र मिला, जबकि चार में मोबाइल व्हाट्सएप पर आने के बाद डिलीट कर दिया गया था। मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इन दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही थी। इसमें अछनेरा स्थित हरिचरण लाल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनेक सिंह का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इंटरमीडिएट पास है आरोपी प्राचार्य

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनेक सिंह ने बताया कि वह इंटर पास है। प्रबंध समिति के निर्देश पर पेपर लीक करता है। इसके लिए प्रबंध समिति को पैसा मिलता है। इसमें से उसे भी कमीशन दिया जाता है। इस पेपर को फोटो खींचने के बाद आगरा कॉलेज के पास कोचिंग चलाने वाले संचालक को भेजा था। संचालक का आगरा कॉलेज में आना जाना है। उसका कॉलेज में काफी दखल है। 

वह परीक्षार्थियों को पैसे लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से पेपर भेजता है। इसकी कॉपी निकालने के बाद पेपर को मोबाइल से डिलीट कर दिया जाता है। यह भी बताया कि प्रबंध समिति के निर्देश पर अपने अध्यापकों से पेपर सॉल्व कर आने के बाद अपने परीक्षार्थियों को भी नकल कराते हैं। अनेक सिंह झारोठी, अछनेरा का रहने वाला है। पुलिस प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed