फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Collectorate Timing Change Due To Corona Virus Infection Agra News

कोरोना संक्रमण के चलते दो शिफ्टों में होगा काम, सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेगा कलक्ट्रेट

Fri, 28 Aug 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 Aug 2020 12:04 AM IST
सार

  • संक्रमण के कारण दो शिफ्टों में काम का आदेश जारी
  • न्यायिक कार्य दोपहर तीन बजे तक होगा

विज्ञापन
Collectorate Timing Change Due To Corona Virus Infection Agra News
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कलक्ट्रेट में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो शिफ्टों में काम की व्यवस्था का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया गया है। यह शुक्रवार से लागू कर दिया जाएगा। इसके अनुसार कलक्ट्रेट सुबह नौ बजे खुल जाएगा। शाम तक सात बजे तक काम किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार से कलक्ट्रेट में दो शिफ्ट में काम होगा। एक शिफ्ट में 50 प्रतिशत स्टाफ ही ड्यूटी पर आएगा। कर्मचारी व अधिकारियों के लिए शिफ्टवार अनुभागों का ड्यूटी रोस्टर एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने जारी कर दिया है। गुरुवार को कलक्ट्रेट सील रहा। डीएम, सभी एडीएम व संयुक्त कार्यालय, कोषागार बंद रहे।
विज्ञापन


1. सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक
जन शिकायत कार्यालय, राजस्व अनुभाग, नजारत, आंग्ल एवं राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, सीलिंग अनुभाग, खनिज अनुभाग व सामान्य निर्वाचन कार्यालय।

2. दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक
न्याय अनुभाग, मुख्य राजस्व लेखाकार, नजूल अनुभाग, भूलेख, भूमि अधिग्रहण कार्यालय, चकबंदी, स्थानीय निकाय कार्यालय, निर्वाचन पंचास्थनि अनुभाग।

3. न्यायिक कार्य सुुबह नौ बजे से
एडीएम सिटी ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित सभी फौजदारी व राजस्व न्यायालयों में कार्य सुबह 9 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा।
 

कर्मचारियों को मिलेंगे मास्क व सैनिटाइजर
कलक्ट्रेट में 250 कर्मचारी व 40 अधिकारी काम करते हैं। इनके लिए मास्क व हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में डीएम से बात की गई। उन्होंने सीएमओ को कर्मचारियों के लिए मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- सरकार स्मार्ट सिटी का जश्न मना रही, बच्चे भूख से मर रहे: संजय सिंह

सैनिटाइज कराए कोर्ट व दफ्तर

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि संक्रमित मिले दोनों मजिस्ट्रेट का स्टाफ क्वारंटीन रहेगा। दो दिन लगातार सभी मजिस्ट्रेट कोर्ट, चैंबर पर अनुभागों में वायरस नाशक दवा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed