फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   collection for Ram temple

मैनपुरी में घर-घर पहुंचे रामभक्त, मंदिर के लिए ली समर्पण निधि

Mon, 18 Jan 2021 10:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
collection for Ram temple
शहर में राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह करते हिंदूवादी संगठन के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चल रहा है। सोमवार को भी रामभक्त घर-घर पहुंचे और सहयोग राशि ली। इस बीच गली-मोहल्लों में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

जिला गोसेवा प्रमुख प्रवींद्र राठौर को रामलीला मैदान में छह साल के बालक देवव्रत ने गोलक तोड़कर एक हजार रुपये की समर्पण राशि दी। राम शाखा के मुख्य शिक्षक उपेंद्र, नितिन, आनंद, अजय मौजूद रहे। रामा देवी नगर में छह साल की आराध्या मिश्रा ने समर्पण धन लेने पहुंची टोली को अपनी गुल्लक तोड़कर सौ रुपये मंदिर निर्माण के लिए दिए। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित चौहान की पत्नी शिखा चौहान ने एक लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

नवीगंज में निधि समर्पण अभियान में विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह, खंड संघ चालक धीरेंद्र सिंह, जिला कार्यवाह रामजी, अभियान पालक शशिकांत भदौरिया, खंड अभियान प्रमुख राजीव मिश्रा, सह खंड कार्यवाह शिवम, उपखंड बौद्धिक प्रमुख गुलशन गुप्ता, मंडल कार्यवाह रनवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरावली में सोमवार को पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने घर-घर जाकर सहयोग मांगा। मोहल्ला महेशानंद नगर में विहिप के जिला उपाध्यक्ष आशीष राठौर के आवास पर पहुंचकर आरएसए के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज, प्रांत सह संगठन मंत्री आर्येंद्र के साथ निधि समर्पण लिया। जिला मंत्री सुशील यादव, बजरंग दल के जिला संयोजक शिवकुमार, नगर कार्यवाह प्रदीप कुमार, नगर उपाध्यक्ष सुमित कुमार, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, चंदन गुप्ता मौजूद रहे।

मुस्लिम ग्राम प्रधान ने दिया सहयोग
कुरावली क्षेत्र के गांव मकबूलपुर के प्रधान लालची खान बंजारा ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में 5100 रुपये का सहयोग दिया। ग्राम प्रधान ने कहा हिंदुओं के आराध्य श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। यही खुशी की बात है। अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर भव्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed