फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cold weather

ठंड के तेवर: विद्यालयों में एक दिन का अवकाश बढ़ाया

Fri, 20 Dec 2019 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
cold weather
सर्दी के चलते कुछ इस तरह जाते हुए बच्‍चे। - फोटो : ETAH
कासगंज। जिले में ठंड के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिससे लोग परेशान रहे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। ठंड के तेवरों को देखते हुए प्रशासन ने विद्यालयों का अवकाश एक दिन और बढ़ा दिया। मौसम में सुबह के समय काफी ठंड रही। जिससे न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दोपहर के समय सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए लेकिन धूप काफी हलकी रही। ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

हलकी धूप से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। दिन के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सका। साथ के समय फिर से मौसम में ठंड बढ़ गई। हवा के झोकों के चलते वाहन चालक भी परेशान नजर आए। अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर ही लोग घरों से बाहर निकलें। मौसम के रुख को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों में अवकाश और बढ़ा दिया। अब शनिवार को भी जिले के बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई बोर्ड, महाविद्यालय आदि सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed