{"_id":"5e1434558ebc3e87ab4924ce","slug":"cold-storage-owner-caught-working-in-the-crematorium-tantrik-beat-villagers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबार में बढ़ोत्तरी को श्मशान पहुंचा शीतगृह मालिक, तांत्रिक विधि से पूजा पर गांव में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार में बढ़ोत्तरी को श्मशान पहुंचा शीतगृह मालिक, तांत्रिक विधि से पूजा पर गांव में खलबली
Wed, 08 Jan 2020 12:49 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
श्मशान में तंत्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
कारोबार में बढ़ोत्तरी का लालच शीतगृह स्वामी को भारी पड़ गया। तंत्र-मंत्र की क्रिया से धन बढ़ोत्तरी को चक्कर में शीतगृह स्वामी सोमवार देर रात श्मशान में पहुंचा। तांत्रिक द्वारा एक चिता पर क्रिया कराई जा रही थी। जिसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने तांत्रिक व शीतगृह स्वामी की पिटाई लगा दी।
मामला आगरा जनपद के थाना अछनेरा क्षेत्र के अरुआ गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि तंत्र-मंत्र के चलते गांव में पशुओं की पूंछ, नाक और कान काटे जा रहे थे। इसबात से गांव में काफी दहशत थी। ग्रामीण खुद इसकी पड़ताल में जुटे थे।
सोमवार देर रात ग्रामीण मोक्षधाम पहुंचे तो यहां तांत्रिक अपने एक साथी के साथ तंत्र क्रिया कर रहा था। शीतगृह स्वामी भी वहां मौजूद था। ग्रामीणों ने सभी की पिटाई लगा दी।

Trending Videos
थाना अछनेरा
- फोटो : अमर उजाला
तांत्रिक का एक साथी मौके से फरार हो गया है। वहीं शीतगृह स्वामी और तांत्रिक को अछनेरा पुलिस पकड़कर ले आई है। यहां पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया है। ग्रामीणों को पुलिस द्वारा थाने में बैठाने पर लोगों में रोष व्याप्त है।