{"_id":"69a5b9c1567f4c43d30389fd","slug":"cold-storage-owner-accused-of-embezzlement-paid-rs-215-lakh-to-a-farmer-agra-news-c-421-1-sagr1008-2774-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शीतगृह स्वामी पर गबन का आरोप, एक किसान को 2.15 लाख रुपये भुगतान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शीतगृह स्वामी पर गबन का आरोप, एक किसान को 2.15 लाख रुपये भुगतान किए
विज्ञापन
तहसील फतेहाबाद में किसानों व कोल्ड स्टोरेज स्वामी के मध्य बातचीत करते अधिकारी
तहसील में साढ़े तीन घंटे चली वार्ता, अन्य किसानों से समझौते की प्रक्रिया जारी
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के किसानों ने वाजिदपुर स्थित गिर्राजजी महाराज शीतगृह के स्वामी पर लाखों रुपये के आलू गबन का आरोप लगाया है। मामले में सोमवार को जांच टीम ने किसानों व शीतगृह स्वामी के साथ तहसील परिसर में वार्ता की। करीब साढ़े तीन घंटे चली बातचीत के दौरान एक किसान को 2.15 लाख रुपये का भुगतान किया गया, अन्य किसानों के साथ समझौते की प्रक्रिया जारी है।
तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार ने बताया कि वाजिदपुर स्थित गिर्राजजी महाराज कोल्ड स्टोरेज के स्वामी पर आठ किसानों ने लाखों रुपये के आलू गबन का आरोप लगाया था। सोमवार को जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, शीतगृह स्वामी और संबंधित किसानों के मध्य तहसील में वार्ता कराई गई। वार्ता के दौरान कोल्ड स्टोरेज स्वामी ने किसान कमलेश को दो लाख पंद्रह हजार रुपये का भुगतान कर दिया। वहीं अन्य किसानों के साथ आपसी समझौते की बात चल रही है। तहसीलदार का कहना है कि कहना है कि शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।