{"_id":"67a12167a87182dd870d5e8e","slug":"cold-returned-with-blanket-of-fog-agra-news-c-25-1-agr1008-682697-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोहरे की चादर के संग लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोहरे की चादर के संग लौटी ठंड
Tue, 04 Feb 2025 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाह। मौसम ने सोमवार को एक बार फिर करवट बदली। सुबह कोहरे की चादर के साथ ठंड बढ़ गई। घने कोहरे की वजह से बाह-आगरा, बाह-इटावा, बटेश्वर-शिकोहाबाद, नंदगवां-पिनाहट-राजाखेडा आदि सड़कों पर दृश्यता शून्य रही। बदले मौसम से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसान पुरुषोत्तम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, अजयपाल, छोटेलाल, जोधाराम, बाबूराम, रामप्रकाश कुशवाह ने बताया कि सर्दी लौटना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
शिविर में 45 काे मिला उपचार
बाह। फ्लोरोसिस रोग स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान तहत सोमवार को जरार के आशाराम रतनलाल इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। दंत चिकित्सक वीडी तिवारी ने 45 बच्चों के दांतों की जांच व उपचार किया। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि केवल दांतों के सहारे पीड़ित खोजे जाएंगे। उनके नमूने लिए जाएंगे। इस दौरान बीसीपीएम धीरज सविता, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।