फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cold

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, पारा लुढ़का

Tue, 12 Jan 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
cold
कासगंज-ढोलना मार्ग पर छाया घना कोहरा - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मंगलवार को कड़ाके की सर्दी रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया। घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ। विभिन्न मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। दोपहर के बाद चली ठंडी हवाओं ने ठंड का कहर और बढ़ा दिया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर तक लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

सोमवार का दिन भी काफी ठंडा था। बर्फीली हवाएं चलने के कारण आम जनमानस काफी परेशान था। सोमवार रात को ही वातावरण में घना कोहरा छाने लगा। सुबह तक कोहरा और घना छा गया। घने कोहरे के कारण सोमवार की रात से ही कासगंज-बरेली मार्ग, कासगंज-अतरौली मार्ग, पटियाली-बदायूं-मैनपुरी मार्ग, अमांपुर-एटा मार्ग, पटियाली-कासगंज मार्ग सहित अन्य मार्गों पर कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। घना कोहरा होने के कारण लोगों को पास का भी नहीं दिखाई दे रहा था। सुबह 11:30 बजे तक कोहरा छाया रहा। कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बादल होने से धूप की चमक फीकी पड़ गई। शहर के बाहर के इलाके में तो पूरे दिन कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। कड़ाके की ठंड का असर सब्जी मंडी में नजर आया। किसान देर से सब्जी लेकर मंडी में पहुंचे। वहीं सब्जी मंडी में मटर और अन्य सब्जियों की आवक प्रभावित रही। इसके अलावा बस स्टैंड पर भी ठंड के कारण यात्रियों की संख्या कम रही। दिल्ली रूट की बसें कोहरे के कारण 2 घंटे के विलंब से निकलीं।
विज्ञापन

हृदय एवं श्वांस रोगी बरतें सावधानी
कड़ाके की ठंड के कारण हृदय रोगी, श्वांस रोगी व अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश कुमार का कहना है कि ठंड में लोग अपना बचाव रखें। सुबह टहलने के लिए जल्दी न निकलें। हृदय रोगियों को और श्वांस रोगियों को दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लें। ऊनी कपड़े पहनें और सिर ढक कर रखें।

कासगंज के ग्राम इटौआ में ठंड से बचाव को अलाव का सहारा लेते लोग

कासगंज के ग्राम इटौआ में ठंड से बचाव को अलाव का सहारा लेते लोग- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed