फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold defeated by sheer grit: 68-year-old Mohan Singh makes his mark at the Tawang Marathon

Agra News: हौसले से हारी ठंड, 68 वर्षीय मोहन सिंह का तवांग मैराथन में परचम

Sun, 25 Oct 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Cold defeated by sheer grit: 68-year-old Mohan Singh makes his mark at the Tawang Marathon
अंतरराष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य
आगरा। हाड़ कंपाने वाली ठंड और करीब तीन डिग्री तापमान भी आगरा के 68 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य के हौसले को नहीं डिगा सके। अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में शनिवार को भारतीय सेना की ओर से आयोजित तवांग मैराथन के दूसरे संस्करण में उन्होंने अपने आयु वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने 21 किलोमीटर की दौड़ दो घंटे 36 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन

इस मैराथन में देशभर से सेना के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ाके की सर्दी और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच मोहन सिंह आर्य ने पूरे उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ पूरी की। मोहन सिंह आर्य भारत संचार निगम लिमिटेड, आगरा में मुख्य लेखाधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। वह वर्तमान में विभव नगर, आगरा में रहते हैं। मूल रूप से हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के मनस्या खुर्द गांव के निवासी आर्य अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका खेलों के प्रति जुनून बरकरार है। वह लगातार दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब के धावक फौजा सिंह ने अधिक उम्र में मैराथन दौड़कर दुनिया भर में पहचान बनाई थी। तवांग की जमा देने वाली ठंड में मोहन सिंह आर्य का प्रदर्शन भी इसी जज्बे की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed