{"_id":"620349b0bd57c460bd800ffc","slug":"code-of-conduct-violation-case-against-congress-candidate-after-priyanka-gandhi-roadshow-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: आगरा में प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी समेत 2500 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: आगरा में प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी समेत 2500 पर मुकदमा दर्ज
Wed, 09 Feb 2022 10:27 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:27 AM IST
सार
आगरा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आदर्श आचार संहिता तार-तार हो गई। चुनाव आयोग की रोक के बावजूद बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़, ग्रामीण विधानसभा में रोड शो, रैली व जुलूस निकाले। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के रोड शो में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार, आयोजक कुलदीप दीक्षित समेत 2500 लोगों के खिलाफ थाना खेरागढ़ पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। जिले में मंगलवार तक कुल 19 नामजद एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसमें बाह से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा और भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के नाम भी हैं।
खेरागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कस्बा खेरागढ़ में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करना था। जिसमें 20 लोगों की अनुमति ली गई थी, लेकिन प्रत्याशी व आयोजक ने करीब 2500 समर्थकों की भीड़ के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मामले में प्रत्याशी और आयोजक समेत 2500 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खेरागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कस्बा खेरागढ़ में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करना था। जिसमें 20 लोगों की अनुमति ली गई थी, लेकिन प्रत्याशी व आयोजक ने करीब 2500 समर्थकों की भीड़ के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मामले में प्रत्याशी और आयोजक समेत 2500 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ भी केस दर्ज
बाह विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रैलियों में भीड़ उमड़ी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। पुलिस ने बाह से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा और भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।बाह के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बाह में बिना अनुमति के रोड शो करने पर मधुसूदन शर्मा और 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, जैतपुर के एसओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जैतपुर में रोड शो करने पर विधायक पक्षालिका सिंह और करीब 500 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।