फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cobra-looking snake hiding in fridge Sensation flew away after seeing

UP: फ्रिज में छिपकर बैठा था कोबरा की तरह दिखने वाला ये सांप; देखकर उड़ गए होश, घर में मच गई अफरातफरी

Sun, 27 Aug 2023 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 11:35 AM IST
सार

घर में फ्रिज के स्टैंड के नीचे 5 फुट लंबा सांप छिपा था। घरवालों ने देखा तो डर से खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। वाइल्ड लाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस टीम को सूचना दी। टीम ने रेस्क्यू कर सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

विज्ञापन
cobra-looking snake hiding in fridge Sensation flew away after seeing
फ्रिज में छिपकर बैठा था कोबरा की तरह दिखने वाला ये सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिछले कुछ दिनों से लगातार सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को सुबह सिकंदरा क्षेत्र स्थित बहुमंजिला इमारत  में  फ्रिज में कोबरा की तरह दिखने वाला सांप छिपा हुआ था। जैसे ही परिवार के सदस्य ने फ्रिज का दरवाजा खोला, तो सांप पर नजर पड़ते ही होश उड़ गए। वाइल्ड लाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस टीम को सूचना दी। टीम ने रेस्क्यू कर सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
विज्ञापन


मामला सिकंदरा क्षेत्र स्थित बहुमंजिला इमारत का है। घरवालों को फ्रिज के स्टैंड के नीचे कुछ चलता सा महसूस हुआ। उन्होंने झांककर देखा तो सांप नजर आया। भयभीत परिवार ने तत्काल सहायता के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस के हेल्पलाइन नंबर 9917109666 पर बात की। टीम ने आधे घंटे में सांप को पकड़ लिया।
विज्ञापन


 सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि बारिश के बाद सांप निकलने की घटनाएं अधिक होती हैं। कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर बैजूराज एमवी ने बताया कि फ्रिज के नीचे छिपा सांप 'रैट स्नेक' देखने में कोबरा जैसा लगता है। अक्सर इसी डर से लोग इन्हें मार देते हैं। यह सांप जहरीला नहीं होता है। ये चूहे, पक्षियों व अन्य छोटे जानवरों को खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed